बलराम सोनी के साथ के के श्री वास्तव की रिपोर्ट

उरई जालौन कानपुर नेवल वेटरन्स द्वारा  जोल्हूपुर के श्रीजा गार्डन में भारतीय नौ सेना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न जनपदों के पूर्व नौ सैनिक परिवार सहित एकत्र हुए और विभिन्न कार्यकृम आयोजित किए कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश बन्दना और राष्ट्रीय गीत से हुआ इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा बिधायक नरेन्द्र सिंह जादौन और मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ! इसके बाद कार्यकृम के संयोजक सुरेन्द्र सिंह राठौर ने भारतीय नौ सेना के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय नौ सेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जो कि 400 वर्षों से अपने गौरवशाली इतिहास के साथ न केवल भारतीय सामुद्रिक सीमाओं अपितु भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है !भारत के राष्ट्रपति इस सेना के सेनापति हैं!अगर नौ सेना के इतिहास की बात करें तो 1662 में ईस्ट इंडिया कंपनी की युद्धकारण सेना के रूप में इंडियन मैरीन संगठित की गई! 1685 में इसका नामकरण बंबई मैरीन हुआ जो 1830 तक चला! 8दिसम्बर 1934 को भारतीय बिधानपरिषद ने भारतीय नौ सेना अनुशासन अधिनियम पारित किया रायल इंडियन नेवी का प्रादुर्भाव हुआ !
जून 2019 में  भारतीय नौ सेना के पास 67252 सक्रिय सैनिक और 75000 रिजर्व सैनिक हैं और 150जहाजों और पनडुब्बियों का बेडा़ है और 300 विमान हैं !अक्टूबर 2020 के अनुसार आपरेशनल बेड़े में दो विमान वाहक और तैयार हैं !भारत की नौ सेना विश्व की सर्व श्रेष्ठ नौ सेना है!
आजका कार्यकृम इसी उद्देश्य से आयोजित किया गया कि लोगों को और देश के युवाओं को नौ सेना के बारे में जानकारी दी जाये आज कार्यकृम में के एन सी विद्यालय जोल्हूपुर के छात्र छात्राओं तथा पूर्व सैनिकों के परिवारों के द्वारा गीत नृत्य रस्सी खींच और युगल के लिए  प्रतियोगिताओं सहित कई  मनोरंन युक्त प्रतियोगिताएं कराई गईं!साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों सलीम अन्सारी,मनोज पाण्डेय,सोनू महाराज,पवन गुप्ता,प्रशांत शुक्ला,पंकज ठाकुर,कैफ रजा ,रहमत खान दीपू चौहान,हिमांशु सिंह सेंगर आदि पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया आज के इस कार्यकृम में प्रमुख रूप से नौसेनिकों में महेन्द्र कुमार हमीरपुर, अनिल सिंह कन्नौज, डी के गुप्ता तिरवा,कमल सिंह दिल्ली,संदीप सिंह औरया,विशाल प्रजापति कानपुर, हेमन्त कुमार कानपुर देहात, योगेन्द्र सिंह उन्नाव, मयंक यादव फतेहपुर , शिव कुमार गुप्ता कानपुर सहित लगभग दो सैकडा़ नौ सैनिक सपरिवार उपस्थित रहे !
पत्रकार सोनू कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *