बलराम सोनी के साथ सोनू कुशवाहा की रिपोर्ट

कालपी(जालौन) विधान परिषद सदस्य तथा भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने आवाहन किया शुक्रवार को झांसी सर्किट हाउस में भाजपा की समन्वय समिति में भाग लेने के लिए प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता लखनऊ से झांसी जा रहे थे। जनपद बॉर्डर यमुना नदी कालपी के पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन तथा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता पहले से एकत्रित हो गए। जैसे ही प्रदेश महामंत्री का काफिला दुर्गा मंदिर चौराहा पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गगन भेदी नारे लगाते हुए जोर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को सभी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ स्तर पर भारी मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर जुट जाए। इस मौके पर अशोक बाजपेई, महेवा मंडल अध्यक्ष रिशाल सिंह चौहान, जीतू तिवारी, मोहन महाराज,अरविंद सिंह राठौर, आशु ठाकुर, हर्षित खन्ना, रवि राठौर, अतुल गुप्ता सिंटू, रविंद्र नाथ गुप्ता, रजनी पाल, ज्योति विश्कर्मा, वंदना गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, मयंक श्री वास रविंद्र कोरी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *